सूअर पालन के लिये ऑनलाइन कोर्स

Beginner
Created by GADVASU Hindi
आप क्या सीखेंगे??
  • लाभप्रद सूअर पालन के तरीके

कोर्स का पाठ्यक्रम
31 पाठ 05:25:13 घंटे
Introduction
2 पाठ 00:09:46 घंटे
  • सूअर पालकों के लिए सन्देश 00:04:28
  • प्रस्तावना - सूअर पालन के लिए ऑनलाइन कोर्स 00:05:18
  • भारतीय एवं विदेशी सूअरों की नस्लें 00:14:46
  • सूअर चयन और मेले में ले जाने से पहले सूअरों को तैयार करना 00:09:06
  • सूअर फार्म पर विभिन्न प्रकार के अभिलेख अतः रिकॉर्ड रखना 00:07:24
  • सूअरों के लिए आदर्श आवास का निर्माण 00:08:42
  • सूअर फार्म की दैनिक गतिविधियाँ और आम समस्यायों का निवारण 00:12:43
  • सूअरों का मौसमी प्रबंधन 00:09:38
  • सूअर पालन में जैव सुरक्षा का महत्व 00:09:25
  • सूअरों की विभिन्न श्रेणियों के लिए संतुलित आहार 00:16:35
  • सूअरों के बच्चों की देखभाल एवं भोजन प्रबंध 00:07:32
  • सूअरों के भोजन में रसोई के कचरे का उपयोग 00:06:43
  • सूअर पालन में खनिज मिश्रण का महत्त्व एवं इसे बनाने की विधि 00:06:27
  • सूअरों एवं सूअरियों का प्रजनन प्रबंध 00:09:33
  • सूअरियों के प्रजनन तथा ब्याने समय की दिक्कतें 00:11:37
  • सूअरों से वीर्य एकत्र करके सूअरियों में कृत्रिम गर्भाधान करना 00:12:25
  • सूअरों के प्रमुख संक्रामक रोग 00:18:48
  • सूअर के बच्चों में होने वाले रोगों का उपचार और नियंत्रण 00:11:55
  • सूअरों में प्राथमिक चिकित्सा 00:08:27
  • सूअरों में बाहरी एवं आंतरिक परजीवियों का उपचार और नियंत्रण 00:14:22
  • सूअरों से मनुष्यों को लगने वाली बीमारियां 00:15:12
  • सूअर पालन में घरेलू औषधियों का योगदान 00:12:18
  • पशुपालन के लिए गुरु अंगद देव पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय की सेवाओं का विवरण 00:13:36
  • गुणवत्ता युक्त पोर्क प्राप्त करने हेतु वध अथवा स्लॉटर की तकनीकें 00:10:59
  • पोर्क प्रसंस्करण तकनीकें एवं उत्पाद 00:07:33
  • एकीकृत सूअर एवं मछली पालन प्रणाली 00:07:59
  • सूअर पालन में विभिन्न लागतें एवं अर्थशास्त्र 00:10:04
  • सूअर पालन में किसान समूहों का महत्व 00:10:20
  • सूअरों का मंडीकरण, संबंधित आईसीटी और संस्थान 00:14:09
  • सूअर कल्याण, उत्पीड़न की रोकथाम एवं अपशिष्ट प्रबंधन 00:17:09
  • MOOC सुअर पालन प्रश्नोत्तरी हिंदी 00:00:00
  • बुनियादी पशुपालन के तरीके
+ View more
विवरण

सभी किसान भाइयों एवं बहनों को सादर नमस्कार! 

गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पंजाब राज्य के लुधियाना शहर में स्थित है और यह विश्वविद्यालय शिक्षण, अनुसंधान और प्रसार के मजबूत आधार के साथ पशुधन उत्पादन और स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रहा है। 

विश्वविद्यालय ने पोषण सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और जनता के सामाजिक-आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए पशुपालन, पशु-चिकित्सा और मत्स्य विज्ञान के सभी विविध पहलुओं में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। यदि सूअर पालन की बात करें तो यूनिवर्सिटी के पास सूअरों की उत्कृष्ट नस्ल लार्ज वाइट यॉर्कशायर उपलब्ध है। 

यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक इस नस्ल की वीर्य को विधिमान्य करने के लिए खोज कर रहे हैं ताकि कृत्रिम गर्भाधान द्वारा वीर्य का उपयोग कर सूअरों में नस्ल सुधार किया जा सके। 

इसी संदर्भ में आगे बढ़ते हुए, गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय ने सूअर पालन की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर इच्छुक व्यक्तियों और पशु पालकों के लिए वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित सूअर पालन के लिए ऑनलाइन कोर्स विकसित किया है। 

इस कोर्स में सूअर पालन से सम्बंधित सभी कार्यों एवं विषयों पर सरल भाषा में जानकारी प्रदान की गयी है जिससे आपकी ज्ञानवृद्धि होगी और आप सूअर पालन का व्यवसाय अच्छे से कर सकेंगे। सूअर फार्म खोलने के लिए आपको जिन विषयों का ज्ञान होना चाहिए, वह सभी विषय इस ऑनलाइन कोर्स में उपलब्ध हैं।

 आप अपनी ईमेल के ज़रिये इस कोर्स में साइन-अप करके इसका लाभ उठा सकते हैं। कोर्स के पाठ्यक्रम को चार भागों में विभाजित किया गया है और हर एक भाग में सात लेक्चर दिए गए हैं ताकि आप चार हफ़्तों में यह कोर्स पूरा कर सकें। यह कोर्स निःशुल्क रखा गया है ताकि अधिक से अधिक किसान इसका फायदा ले सकें। 

यदि कोई व्यक्ति सर्टिफिकेट या प्रमाण पत्र लेना चाहता है तो पाँच सौ रूपए (रु 549/-) शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके, सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता है। 

सर्टिफिकेट के लिए इस कोर्स को शुरू से अंत तक देखना यकीनी बनायें क्योंकि हर वीडियो में आपकी हाजिरी दर्ज की जाएगी। सभी वीडियो लेक्चर पूरे देखने पर और एक सरल सी परीक्षा पास करने पर आप सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे। हम उम्मीद करते हैं के आप इस कोर्स का भरपूर फायदा उठाकर सूअर पालन के द्वारा अच्छा मुनाफा और रोज़गार कमाएंगे।

निःशुल्क
Includes:
  • 05:25:13 घंटे के वीडियो
  • 31 पाठ
  • Access on mobile and tv
  • Full lifetime access